मध्य प्रदेश

नगर परिषद साईंखेड़ा को सीवरेज लाइन वालों ने नगर से बना दिया नरक

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । करीब 3 साल से चल रहे सीवरेज लाइन वालों ने नगर के सभी 15 वार्डों के रोड को बर्बाद कर दिया कहीं रोड बनी है तो कहीन टूटी पडी है नगर परिषद की मेन रोड नगर परिषद से लेकर धूनी तक करीब 11 माह से निर्माणाधीन पड़ी है जिससे लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है और सबसे बड़ी समस्या मेन बाजार में सोसाइटी जाने वाली रोड पर है जहां पर सीवरेज वालों ने रोड पर नाली खोद दी है जिसके चलते हाईवे रोड पर पानी बह रहा है यह समस्या करीब 5 महीने से है, बाहन निकलने में पानी चलते हुए लोगों पर उचटता है, एवं इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। और अभी दुकानों के सामने सीवरेज वालों ने चेंबर के नाम पर करीब 10 फुट की खुदाई की है जिससे वहां दलदल मचा हुआ है। और लोगों के पीने के नल कनेक्शन जेसीबी खुदाई के कारण कट गए हैं जिससे लोगों को पानी की समस्या आ रही है 5 दिन पहले सोसाइटी के पास नल लाइन फट गई थी जिससे करीब 2 दिन नल सप्लाई बंद रहा लोग पानी के लिए भी मोहताज हो गए थे । अभी वर्तमान में भी सोसाइटी तिराहे पर काम चल रहा है सीवरेज वालों ने दुकानों के सामने नाली खोद रखी है जिससे लोगों की दुकानें बंद पड़ी हैं और आने जाने में दिक्कत हो रही है इसी तरह शिव शक्ति मंदिर के पास भी नल की लाइन टूटी हुई है जिससे रोड पर पानी बह रहा है जनपद पंचायत के पास भी रोड पर नल की लाइन लीकेज है जहां पर पानी भरा रहता है और कीचड़ मची रहती है बाहन निकलते है जिससे पानी एवं कीचड़ लोगों पर उचट जाती है इस कदर सीवरेज वालों ने नगर परिषद की रोड़ों को तहस-नहस कर दी है जल्दी से जल्दी इन रोडों को एवं पानी के लीकेज को बंद करें जिससे जनता को परेशानी ना हो ।

Related Articles

Back to top button