मध्य प्रदेश
युवा पत्रकार कल्याण संघ ने नवागत पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ एवं तुलसी, जामुन पौधे देकर स्वागत किया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह में गुरुवार को युवा पत्रकार कल्याण संघ भारत टीम ने नवागत पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार का पुष्पगुच्छ एवं तुलसी, जामुन पौधे देकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक से परिचय उपरांत युवा पत्रकार कल्याण संघ के 7 जनवरी को होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह के विषय मे चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने संघ साथियों का उचित सहयोग की बात की। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष अमोल पटेल, प्रमुख उमर खैय्याम, जिला अध्यक्ष संदीप पाठक, नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर, जमना चौबे, रितेश अवस्थी, अनुराग बजाज, राजकुमार सेन, लवी दुबे, शिवम दुबे, नितेश सिंह ठाकुर, मुश्ताक खान सहित पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही ।
इस अवसर पर दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा पत्रकारों के सहयोग से दमोह में अपराधों में अंकुश लगाने की बात कही गई।



