सिहोरा जिला हमारा हक है इसे हम लेकर रहेंगे, अब भी न मानेगी सरकार तो हम अधिकार के लिए लड़ते रहेगे
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जिला सिहोरा की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के रविवार 66 वे आंदोलन निरंतर जारी रहा । समिति के सदस्यों ने घोषणा की है कि 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के दिन ढीमरखेड़ा से सिहोरा तक पदयात्रा निकाली जाएगी । जिसमें ढीमरखेड़ा पान उमरिया, और सिहोरा के सभी नागरिक मौजूद रहेंगे । समिति द्वारा 1 जनवरी से लेकर आज तक चलने वाला नित्य ज्ञापन आंदोलन पूर्णतया सफल रहा और सिहोरा के अनेक नागरिकों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समिति ने शिवराज सरकार से कहा कि अगर सिहोरा वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे सिहोरा को जिला का दर्जा मिलना चाहिए।
रविवार के 66 वें धरने में समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, मानस तिवारी, नागेंद क़ुररिया, कृष्णकुमार क़ुररिया, रामजी शुक्ला, पन्नालाल, रामलाल यादव, अमित बक्शी, एन के गर्ग, केएल साहू, अनंतराम सोनी, माखनलाल, सुशील जैन, अजय, नत्थू पटेल, मोहन सोंधिया, निसार अहमद, विपिन दुबे सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।



