कुंडलपुर क्षेत्र प्रबंधकारिणी कमेटी की बैठक संपन्न हुई
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में प्रबंध कारिणी समिति एवं स्थायी आमंत्रित समिति की बैठक कुंडलपुर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विषय सूची के सभी बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। सार्वजनिक न्यास की साधारण सभा की विषय सूची निर्धारित करने एवं वार्षिक आमसभा की तिथि निर्धारित करने बाबत विचार हुआ. पथरिया पंचकल्याणक महोत्सव एवं ललितपुर पंचकल्याणक महोत्सव के चलते 4 फरवरी की तिथि साधारण सभा की बैठक हेतु तय की गई। माघ सुदी ग्यारस से माघ सुदी पूर्णिमा तक माघ मेला का आयोजन परंपरानुसार होगा। बड़े बाबा मंदिर निर्माण संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई। वित्तीय वर्ष 2023 -24 हेतु अनुमानित आय व्यय बजट आम सभा की स्वीकृति हेतु तैयार कर अनुमोदित किया गया. कुंडलपुर की सामान्य सभा के सदस्यों के पहचान पत्र बनाने हेतु फार्म के माध्यम से जानकारी संकलित की जावेगी. न्यास के संविधान में संशोधन हेतु समिति बनाए जाने पर विचार हुआ। अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से रखे गए इस अवसर पर कुंडलपुर प्रबंध कारिणी समिति एवं स्थायी आमंत्रित समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।



