क्राइम
कार डिवाइडर से टकराकर दो बार पलटी खाई, कार में थे 7 लोग सबार
रायसेन- भोपाल हाइवे की घटना
रायसेन । रायसेन- भोपाल मार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराकर दो बार पलटी खाने का VDO सामने आया है। मौके पर मौजूद रायसेन कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू एवं पुलिसकर्मियों ने कार को तुरंत सीधा किया। यह घटना रोड के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस और आसपास के लोगों ने तत्काल कार को सीधा करवाकर उसमें बैठे लोगों को बाहर निकलवाया। इस कार में दो छोटे बच्चों सहित सात सात लोग सवार थे जो भोपाल से सागर जा रहे थे।
कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी जहां पर हादसा हुआ, वहां पर कई लोग खड़े हुए थे, जो पांच मिनट पहले ही वहां से हटे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार में सागर निवासी चंद्रेश पुत्र पर्वतसिंह पटेल का परिवार बैठा हुआ था, जिन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई है। कार जरूर क्षतिग्रस्त हो गई।



