मध्य प्रदेश

पटवारी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा तहसील अंतर्गत हल्का बनवार में पदस्थ पटवारी रामकिशुन मिश्रा को 26 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। तहसीलदार अरविंद यादव एवं नायब तहसीलदार रंजना यादव ने पटवारी रामकिशुन मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह का आयोजन तहसील कार्यालय जबेरा में किया गया. इसमें तहसील अंतर्गत समस्त पटवारियों ने हिस्सा लिया। विदाई समारोह में सभी ने रामकिशुन मिश्रा को नौकरी के दौरान सफल कार्यकाल पूरा करने की बधाई दी। तहसीलदार अरविंद यादव ने कहा कि आज के जमाने में शांतिपूर्वक नौकरी से सेवानिवृत्त होना बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत होने के बाद भी हम समाज और परिवार के कार्यों में अहम ड्यूटी निभा सकते हैं। राजस्व विभाग ऐसा महकमा है जिसमें कर्मचारी सबसे ज्यादा कार्य करते हैं. नायब तहसीलदार रंजना यादव ने कहा कि रामकिशुन मिश्रा का कार्यकाल अच्छा रहा है.हम उनके अच्छे जीवन की कामना करते हैं, बेदाग रिटायरमेंट कर्मचारी के जीवन की सबसे बड़ी सफलता है। शासकीय सेवा के दौरान रामकिशुन मिश्रा ने कृषि उपज मंडी सहायक उपनिरीक्षक के पद पर हटा में करीब डेढ़ वर्ष एवं उसके बाद हल्का बनवार में 25 वर्ष 7 महीने सेवाएं दी है। इस मौके पर तहसील कर्मचारियों, समस्त पटवारियों सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button