पुलिस-प्रशासन में कर्मचारियो को दी विदाई के साथ उज्जवल भविष्य की मंगल कामना
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में 62 वर्ष की आयु पूर्ण जबलपुर में पदस्थ रहें सेवानिवृत्त हुये 6 पुलिस अधिकारियों को मंगलवार को पुष्प माला पहनाकर कर दी गई विदाई। विदाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया की मंगलवार की शाम को पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में उपस्थित 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रशासनिक सहायक उप निरीक्षक हीरासिंह मरकाम पुलिस लाईन जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक धरमलाल आर्मो पुलिस लाईन जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक लालमन वर्मा थाना सिविल लाईन जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मारकण्डेय प्रसाद थाना अधारताल जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम दुबे क्राईम ब्रांच जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह यादव पुलिस लाईन जबलपुर को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषारसिंह द्वारा रक्षित निरीक्षक जबलपुर सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मंगल कामना के साथ स्मृति चिन्ह भेट कर पुष्प माला पहनाकर व अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैंशन, ग्रेज्युटी के दस्तावेज हाथो में देकर विदाई दी गई।
वही उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह ने कहा कि आप सभी ने 37 से 40 वर्ष तक की सेवा अवधी को निष्ठापूर्ण एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया । साथ ही जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा पुलिस विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवानिवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें इन्हीं सेवाभाव के साथ आप सभी स्वस्थ्य रहें ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ ।



