ब्यारमा नदी पर बना स्टापडेम हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों की मांग नए सिरे से बनाया जाए
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेन्दूखेडा । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की नदियों पर छोटे बड़े स्टाप डेम बनवाये गए थे जिनका उद्देश्य फसलों की सिचाई करने के लिये था। इसमे संचित पानी से सिचाई के अलावा मवेशियों के पीने के लिये भी उपयोग में आता हैं।दमोह जिले की नदी ब्यारमा में भी जगह जगह स्टाप डेम बने हुए हैं और उनमें क्षमता अनुसार पानी रुकता है। मगर तेन्दूखेड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खमरिया शिवलाल में ब्यारमा नदी में बना हुआ स्टाप डेम क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानिय निवासी मुकेश सेन, देवेंद्रसिंह, रामेश्वरसिंह, अकलेश आदिवासी ने बताया कि यह स्टाप डेम ब्यारमा नदी पर वर्षो पहले बनाया गया था जो इस वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम पंचायत खमरिया शिवलाल जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम खमरिया शिवलाल में ब्यारमा नदी पर बने स्टैपडेम हो गया क्षतिग्रस्त जिससे आने वाले वर्ष में तारादेही और खमरिया के किसानों को पानी की बहुत बड़ी समस्या झेलनी पड़ेगी और शासन प्रशासन कर रही अनदेखा । ग्राम पंचायत खमरिया शिवलाल सरपंच देशराज सिंह ने बताया दोनो गांव की 500 एकड़ भूमि सिंचित होती है स्टैपडम की दोनो तरफ की दिवाले गिर जिस की वजह से आने वाले समय में एक बूंद पानी नहीं रुकेगा जिससे किसान परेशान रहेंगे और जब खेती को पानी नहीं मिलेगा तो उसमे उपज कैसे मिलेगी।
इस संबंध में RES के SDO शिवजी का कहना है कि यह कार्य मेरे समय का नही है इसलिये में कुछ कह नही सकता जानकारी लेकर बताएंगे।



