मध्य प्रदेशहेल्थ

निशुल्क आयुष मेगा शिविर 5 फरवरी को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में निशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन 5 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक जगदीश मंदिर वार्ड एक में आयोजित किया जाएगा ।
इस शिविर में आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से जोड़ों के दर्द, गठिया, उच्च रक्तचाप, बीपी, मधुमेह शुगर, खून की कमी, बवासीर, चर्म रोग, श्वेत प्रदर, सभी प्रकार के स्त्री रोग, बुखार खांसी, सर्दी, पंचकर्म योग एवं योगाभ्यास सहित सभी मौसमी बीमारियों का निशुल्क परीक्षण कर औषधि प्रदान की जाएगी शिविर में नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button