ऋषभ ब्यौहार बने उमरियापान के प्रखंड अध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड की विगत दिवस संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगणों की उपास्थित में उमरियापान में आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि अभी तक उमरियापान में प्रखंड अध्यक्ष का पद खाली रहा l जिसमें जिला सुरक्षा प्रमुख दीपक मिश्रा एवं प्रखंड अध्यक्ष ढीमरखेड़ा पंकज तिवारी ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से उमरियापान प्रखंड अध्यक्ष पद पर ऋषभ ब्यौहार को मनोनीत किया गया एवं सह संयोजक गजराजसिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया l
जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी , प्रखंड संयोजक आशुतोष मिश्रा, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, सह संयोजक राकेश बर्मन, ब्लोपासना प्रमुख अंकित बर्मन, सह ब्लोपासना प्रमुख मोहित सिंह, उमाशंकर पटेल, अमन यादव , राजन ठाकुर, मनोज सोनी, अमन बर्मन, पवन बर्मन, गोलू सोनी, राहुल बर्मन आदि समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l



