महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी को सौपा ज्ञापन
प्राचार्य और प्रबन्धन पर लगाए आरोप
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । शनिवार को शासकीय महाविद्यालय उदयपुरा में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । वही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जनभागीदारी अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी को प्रबन्धन के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्र-छात्राओं के एमकाम,bबी काम, और कम्प्यूटर के शिक्षकों की पूर्ति तुरन्त की जाए।महाविद्यालय में आज तक किसी छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर भी कभी प्रैक्टिस नही कराई गई। वही जब भी छात्राओ के द्वारा प्राचार्य अन्नू बढकुर के पास शिकायत लेकर जाते है तो समस्या के समाधान की बजाए छात्राओ के ऊपर ही आरोप लगाकर शांत करा दिया जाता है जबकि छात्राओ का आरोप है की कई बार महाविद्यालय में नशे की हालत में बाहरी लोग तक आ जाते है । वही जो भी छात्र- छात्राओं के द्वारा शिकायत की जाती है तो प्राचार्य के पति शेखर बढकुर छात्राओ के घर जाकर ही धमका आते है प्राचार्य से अधिक छात्राओ को प्राचार्य शेखर बढकुर से अधिक भयभीत रहती है । वही छात्राओ को शिकायत करने पर उनके भविष्य को लेकर भी धमकी दी जाती है । महाविद्यालय में देखा जाए तो छात्राओ के शौचालय तक के दरबाजे टूटे पड़े हुए है । बाउंड्री बाल की छतों पर लोहे की रॉड बाहरी और निकल रही है जिनसे अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है । वही छात्राओ ने मांग की है की महाविद्यालय में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई जाए।
प्राचार्य पति के सत्ताधारी नेताओ से संपर्क
वैसे तो नगर उदयपुरा हमेशा एक जुटता के साथ अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने में जाना जाता है । लेकिन एक ही स्थान पर प्राचार्य महोदया कई वर्षों से पदस्थ है और ऐसा पहला मौका नही है की प्राचार्य पहले भी विवादों में रह चुकी है ।पहले भी छात्र-छात्राओं के द्वारा कई बार शिकायत की गई है ।वही प्राचार्य पति शेखर बढकुर क्षेत्रीय सत्ताधारी नेताओ की आड़ में अपना वर्चस्व कायम रखे हुए है । अव देखना यह की प्रशासन इन छात्र-छात्राओ की समस्याओ को लेकर कैसे कार्यवाही करता है ।



