क्राइम

कच्ची महुआ एव 22 पाव देसी मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत तेजगढ़ थाना क्षेत्र पतलोनी से आरोपी सुन्दर लोधी निवासी पतलोनी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।धारा 34 आबकारी को नष्ट किया गया। वही ग्राम हर्रई में दूसरे दिन लगातार कार्यवाही जारी रही ।हर्रई सिंगौरगढ़ निवासी मथुरा विश्वकर्मा के कब्जे से 22 पाव देशी मदिरा जप्त कर 34- आबकारी अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की गई।
तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर कार्यवाही की गई है।और आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button