मध्य प्रदेश

भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय ज्ञापन सौंपकर की जांच की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बटियागढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, मंडल अध्यक्ष बटियागढ़ कपिल शुक्ला के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। और एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपकर मामले में जांच की मांग की, आपको बता दें कि बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष पर कुछ दिनों पूर्व कुछ आरोप लगाए गए थे। एवं उन आरोपों को निराधार बताते हुए, निष्पक्ष न्याय की मांग करते हुए। जिला अध्यक्ष बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष की मानें तो उनका कहना है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ एक साज़िश रची जा रही है। जिसके विरोध स्वरूप आज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उनका कहना है कि बटियागढ़ में कुछ लोग लगातार बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला के विरुद्ध साजिश रच रहे हैं। ताकि उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया जा सके, राजनैतिक छबि खराब की जा सके। इसी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, बीते समय में हुये पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाबे। जिला अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की और संपूर्ण मामले को एसएसपी के सामने बखान किया गया। एवं निष्पक्षता के साथ जांच की बात कही। जब इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह और मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला से बात की उन्होंने पूरे मामले को मीडिया के सामने विस्तार से जानकारी दी।
आपको बता दें कि मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र का है, एवं 2 जनवरी की घटना है। जिसमें बटियागढ़ के ही रविशंकर असाटी, शुभम् असाटी और उनके परिवार के लगभग 8-10 लोगों के द्वारा जनपद पंचायत के सामने आकर मेरे परिवार के अक्कू शुक्ला के लिए गाली गलौज की गई। और उसके तुरंत बाद ही असाटी परिवार के सभी लोग बटियागढ़ थाना पहुंचकर अक्कू शुक्ला के खिलाफ 6 लाख रुपए छुड़ाकर भाग गया ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। उस समय थाना प्रभारी मनीष मिश्रा थाने में उपस्थित नहीं थे। जिससे रिपोर्ट लिखने में समय लग गया। लेकिन जब थाना प्रभारी थाना पहुंचे। उसके पहले ही कपिल शुक्ला, रविशंकर असाटी और बटियागढ़ सरपंच प्रतिनिधि करन सिंह पटेल ने आपस में बैठकर कर मामला शांत करा दिया था।
लेकिन फिर 4 जनवरी को रविशंकर असाटी, शुभम् असाटी और उनके परिवार के कुछ लोग जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष के खिलाफ जिक्र किया था कि मंडल अध्यक्ष के भाई अक्कू शुक्ला है जिस कारण से उनकी रिपोर्ट बटियागढ़ थाना में दर्ज नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button