मध्य प्रदेश

सूरदास आश्रम में लगातार चल रही सीताराम नाम का अखण्ड कीर्तन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान ढीमरखेडा मार्ग स्थित सूरदास आश्रम में अखण्ड कीर्तन प्रारंभ हैं। सीताराम नाम से सारा क्षेत्र गुंजायमान हों रहा हैं। वही सीताराम कीर्तन गायन के लिए दूर- दूर से भक्त आ रहे हैं। वही हरे-भरे, पेड़- पौधे सूरदास आश्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं। अखंड राम नाम का कीर्तन 11 तारीख तक प्रारंभ हैं। इसी बीच 11 तारीख को कलश यात्रा एवं यज्ञ का शुभारंभ बैठकी हैं। कथावाचक श्री श्री संत अच्युतानंद जी महाराज लोढ़ा धाम के मुखारविंद से भगवान की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। समस्त भक्त कथा का रसपान करेंगे। कथा स्थल सूरदास आश्रम खिरवा पोड़ी सिमरिया हैं। दिनाँक 11 से 17 फरवरी तक श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन हैं। महंत श्री अच्युतम गिरी महाराज की सूरदास आश्रम खिरवा पोड़ी में रहेगी उपस्थिति। हवन 18 फरवरी, कन्या भोज एवं भंडारा 19 फरवरी जलविहार विसर्जन 20 फरवरी को रहेगा। संजय पांडेय, संतोष ज्योतिषी, कमलेश ज्योतिषी, आदर्श ज्योतिषी (समाजसेवी), धर्मेंद्र, विनय ज्योतिषी, बब्बू ज्योतिषी की रहेगी विशेष उपस्थिति।

Related Articles

Back to top button