मध्य प्रदेश

अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार हुआ गायब, आवागमन में जनता परेशान

रायसेन वार्ड नम्वर 11 पटेल नगर का मामला
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर के वार्ड क्रमांक 11 पटेल नगर की सीसी सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर ठेकेदार हुआ नदारद।लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही सीसी सड़क का ठेका ठेकेदार विश्वास खटीक भोपाल को दिया था।तो फिर ठेकेदार अधूरी सड़क छोड़कर क्यों चला गया जांच का विषय है। लेकिन पटेलनगर वार्ड पहुंचे जब मीडिया कर्मियों ने वार्डवासियों से चर्चा की तो कई मामले सामने आए। लोगों ने बताया कि वार्ड पार्षद नेहा आदित्य चावला का ठेकेदार खत्री से पतला मटेरियल डालने की बात को लेकर बहस हो गई थी।वहीं ठेकेदार विश्वास खत्री भोपाल का कहना है कि नशेड़ियों से विवाद होने तथा ठेका नपा से बिलो रेट की वजह से अधूरी सड़क निर्माण मुझे बीच में ही छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।इधरनगर पालिका के सम्बंधित सब इंजीनियर पीके साहू न तो फोन उठा रहा है ना ही सड़क का अधूरा कार्य पूरा करवा रहे है ।वार्ड 11 पटेल नगर के पार्षद प्रतिनिधि ने सड़क की गुड़वत्ता पर उठाये थे सवाल ।तभी से ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कार्य किया था बंद। नगर पालिका परिषद ने नोटिस जारी किया है। उसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य चालू नहीं हुआ है सम्बंधित अधिकारी सीट पर होने पर भी वह झूठ बोलते है की मैं छुट्टी पर हूँ। अधूरी पड़ी सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी है। घरों के आसपास का गंदा पानी आमरास्ते पर जमा हो रहा है।जिससे राहगीरों वाहन चालकों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने नपाध्यक्ष सविता जमना सेन से अधूरी सडक पूर्ण कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button