क्राइम

On Duty पुलिस कर्मियों पर कार से टक्कर मारने पर Hit & run का प्रकरण, तीनों आरोपी गिरफ्तार

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धांजलि
बरेली । बरेली के टाकीज चौराहे पर देर रात हुए हादसे में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव की मौत हो गई वही दूसरे पुलिसकर्मी का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को बरेली थाने लाया गया। जहा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल पहुचे। बरेली कार चालक पर हिट एंड रन का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव का महज एक वर्ष बचा था रिटायर होने में ओर यह दुखद घटना हो गयी। भिंड जिले के रहने वाले राजेन्द्र यादव एसएएफ में भर्ती हुए थे ।
देर रात टाकीज चोराहा बरेली पर अपनी ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों पर कार चालक ने नशे में कार चढ़ा दी। हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव का पैर कटा इलाज के दौरान हुई मौत भिंड जिले के रहने बाले राजेन्द्र यादव के परिजन पहुचे बरेली। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद गार्ड ऑफ ऑनर ओर श्रद्धांजलि बरेली थाने में दी गई। बताया जा रहा है ड्यूटी पर तैनात दोनों जवानों को कार चालक द्वारा कट दिखाने की कोशिश ओर खड़े जवानों में जा टकराई तीनो आरोपी एक निजी कम्पनी में काम करते है । जो होशंगाबाद शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहे थे गाड़ी में शराब की बोतल भी मिली तीनो आरोपी नशे में थे । नम आंखों से पुलिसकर्मियों ने दी बिदाई। चौराहे पर ड्यूटी कर आग सेक रहे दोनों पुलिस कर्मियों अंदाजा नही की कुछ देर बाद उनकी मौत आ रही है तीनो आरोपी सतपाल राजपूत, योगेश राय, कृष्णा लोधी इनमें गाड़ी योगेश राय चला रहा था।

Related Articles

Back to top button