मध्य प्रदेश

फेसबुक पर गंदगी की पोस्ट डाली तो नगर परिषद ने उसको ही नोटिस थमा कर गंदगी का जिम्मेदार ठहरा दिया

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया के आदेश पर पूरे प्रदेश में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा विधायक, पूर्व विधायक मंत्रियों के साथ ही शहर के छुटभैया नेताओं को जनता के बीच न चाहते हुए भी जाना पड़ रहा हैं, कई जगह तो विधायक मंत्री बहरुपिया का रुप धारण करते नजर आये कोई गले में साँप डालते दिखाई तो कोई दुल्हे का घोड़ा तो कोई भारी भरकम कमर मटकते नजर आया जिनका जगह जगह विरोध और स्वागत हो रहा हैं । हमारे शहर में भी विकास यात्रा रखी गई ..जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दी ।
फेसबुक पर पोस्ट करने पर मिला नोटिस।
वार्ड क्रमांक 1 के पूर्व पार्षद रामदीन कुशवाहा ने नगर परिषद के सामने बने मंगलवारा बाजार में एक दुकान बैठक के लिए किराए से ली, और बह बस स्टैंड पर मंडी में सब्जियों की नीलामी के बाद उस बैठक घर में हिसाब किताब करते रहते हैं । आज जब सुबह दस बजे बह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान के सामने घरेलु कचरा जो आसपास बाले सुबह फेंक जाते हैं उसको देखकर उन्होंने फेसबुक पर नगर विकास यात्रा पर तंज कसते हुए पोस्ट कर दी । जिससे नगर परिषद अपनी गलती मानने की बजाए उल्टे उन्हें नोटिस थमा दिया।
स्मरण रहे कि नगर की जनता से नगर परिषद जलकर. प्रकाश कर, साफ-सफाई कर के साथ ही सुबह शाम कचरा गाड़ी का भी कर बसूलती हैं ..इतने कर बसूलने के भी बाद नोटिस यह तो वाकई अजब गजब शहर में चार चाँद लगा रहा है। जब हमने मुख्य नगर परिषद अधिकारी हरिशंकर वर्मा से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Related Articles

Back to top button