लाड़ली लक्ष्मी पार्क वाटिका में कलेक्टर, नपाध्यक्ष ने रोपे छायादार फलदार पौधे
दिया हरियाली खुशियाली का संदेश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रविवार को दोपहर कलेक्टर बंगले के बाजू में कलेक्टर नपाध्यक्ष सहित स्कूली बच्चों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी पार्क वाटिका में फलदार छायादार पौधे रोपे। साथ हरियाली खुशहाली का दिया संदेश।
नवाचार अंकुर अभियान के तहत रायसेन स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित अनेक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। साथ ही सभी नागरिकों से पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा करने की अपील की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के आज दो वर्ष पूर्ण हो गए हैं। नवांकुर पौध रोपण अभियान में कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, डीईओ एमएल राठौरिया, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपक संकत नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, कांग्रेस पार्षद दीपक थौरात, सुरेश सहाय सक्सेना, अर्चा पुष्पेंद्रसिंह सहित स्कूली बच्चे उपस्थित हुए।



