शिव पार्वती संग निकले नगर भ्रमण पर, मनमोहक झाकी और शिवलिंग के दर्शन करने लोगों की भीड़
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा धर्म नगरी में भगवान भोलेनाथ के महा पर्व शिव रात्रि को लेकर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर में शिव पार्वती संग बघी में सवार होकर निकले नगर भ्रमण को । परम पिता शिव बाबा की शोभायात्रा ज्वालामुखी मंदिर के द्वार से बैंड बाजे सहित शिवलिंग माताओं ने 51 कलश यात्राओं के साथ मिलकर निकाली ।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी से शिव अवरण की ये विशाल मनमोहक यात्रा सिहोरा नगर भ्रमण करते हुए वापस लौट कर ज्वाला मुखी मंदिर द्वार पर समापन की गई ।
शिव पार्वती अवतरण शोभा यात्रा की शुरुआत सुबह 12 बजे से ज्वालामुखी द्वार से बैंड बाजे के साथ साथ बघी में सवार शिव पार्वती की मनमोहक शोभा यात्रा आकर्षित का केन्द्र रही। रविवार को निकाली गई शिव अवतरण यात्रा साई मन्दिर मार्ग, सरावगी मोहल्ला, झन्डा चौक, बड़ी महाकाली से होकर गढ़ीया मोहल्ला, कटरा मोहल्ला झण्डा बाजार होते हुए आजाद चौक से वापिस गौरी तिराहा द्वारे से ज्वाला देवी मंदिर द्वार पर आकर समाप्त हुई ।




