सत्ताधारी नेताओं की गाडियां बीच रोड़ पर खड़ी यातायात व्यवस्था ठप्प
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर सत्ताधारी नेताओं की गाड़ियां बीच रोड पर खड़ी हुई है कई वर्षों से देखने में आया है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा अपनी गाड़ी की नेम प्लेट लगा कर के जहां पर कुछ दूरी पर कोतवाली थाना अभी स्थित है जहां पर दमोह जिले का प्रसिद्ध स्थान कीर्तिस्तंभ भी मौजूद है वहीं पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय भी बना हुआ है परंतु पूरे रोड पर टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर लगाकर के रोड की यातायात व्यवस्था को ठप करने का मामला सामने आ रहा है
लेकिन संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नजर अंदाज करते हुए सामने आ रहा है जबकि कोतवाली से चंद मीटर दूरी पर यह बीजेपी का कार्यालय बना हुआ है लेकिन इन सत्ताधारी नेताओं को ना देखते हुए यातायात अधिकारी कर्मचारी जगह-जगह खुले रोड पर यातायात के नियमों का हवाला देकर चालान काटते हुए नजर नजर आ रहे हैं परंतु संपूर्ण जगत में कहावत है कि दीपक के नीचे अंधेरा जैसी कहावत सामने नजर आ रही है क्या इन्हें शासन प्रशासन की खुली छूट मिली हुई है क्योंकि यह सत्ताधारी दल के नेता माने जाते हैं।



