Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 22 फरवरी 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि_
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 22 फाल्गुन 2023
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
👳🏻♂️ 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज स्वामी विवेकानन्द जी के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जन्म जयन्ती है। आज के इस द्वितीया तिथि को नेपाल में फुलेरा दूज के रूप में भी मनाया जाता है। आप सभी सनातनियों को स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के जन्म जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायेँ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- उत्तरायण
🌦️ ऋतु – सौर बसंत ऋतु
🌤️ मास – फाल्गुन मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – द्वितीया 08:50 AM बजे तक उपरान्त तृतीया तिथि है।
✏️ तिथि स्वामी – द्वितीया तिथि के देवता हैं ब्रह्मा। ब्रह्मा की पूजा करने से मनुष्य विद्याओं में पारंगत होता है।
💫 नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद 09:29 AM तक उपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।
🪐 नक्षत्र स्वामी – पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का फल वैदिक ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपदनक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है।नक्षत्र के देवता – रूद्र है।
🔊 योग – साध्य 23:43 PM तक उपरान्त सिद्ध योग है।
⚡ प्रथम करण : तैतिल – 04:36 पी एम तक
✨ द्वितीय करण – गर – 03:24 ए एम, फरवरी 23 तक
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो, यात्रा करनी ही हो तो धनिया, तिल की वस्तु, ईलायची अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते है।
🔥 गुलिक काल : बुधवार का (अशुभ ) काल 11:10 ए एम से 12:35 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 12:00 बजे से 13:30 बजे तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:20:38
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:40:32
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:13 ए एम से 06:03 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:38 ए एम से 06:54 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:29 पी एम से 03:14 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:13 पी एम से 06:39 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 06:16 पी एम से 07:32 पी एम
💧 अमृत काल : 12:23 ए एम, फरवरी 23 से 01:52 ए एम, फरवरी 23
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 23 से 01:00 ए एम, फरवरी 23
❄️ रवि योग : 04:50 ए एम, फरवरी 23 से 06:53 ए एम, फरवरी 23
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏻 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-किसी मंदिर में हरे फल अर्पित करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व व त्यौहार – देवप्रतिष्ठा/अन्नप्राशन/द्विरागमन, मुस्लिम शाबान मासारंभ, कस्तूरबा गांधी स्मृति दिवस, मौलाना आज़ाद स्मृति दिवस, स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस, स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानन्द जन्म दिवस, मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ स्मृति दिवस, स्वामी सहजानंद सरस्वती जन्म दिवस, राष्ट्रपति ‘जॉर्ज वॉशिंगटन’ जन्म दिवस, गवर्नर – एच. वी. आर. आयंगर (H V R Iyengar) स्मृति दिवस, विश्व चिंतन दिवस, पंचक जारी
✍🏼 विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षणदोनों त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानीजाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी हैं। यह द्वितीया तिथि भद्रानाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्णपक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।
🗼 Vastu tips 🗽
भगवान की तस्वीर एक-दूसरे के समाने न लगाएं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर या दिवार पर एक भगवान के सामने दूसरे भगवान की तस्वीर न लगाएं और घर में एक से अधिक देवता की तस्वीर न रखें। इससे घर में लड़ाई-झगड़ा बढ़ता है और परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।
घर में जूते-चप्पल न बिखरे हों वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में यहाँ वहां जूते चप्पल फेंके होते हैं। उस घर में कलह होना लाज़मी है। उस घर में कभी भी पति पत्नी के बीच नहीं बन सकती। ऐसा करने से गृह क्लेश बढ़ता है। इसलिए जूते-चप्पल हमेशा घर के उसे कोने में ही उतारें जहाँ उसकी जगह हो।
गोल बेड का इस्तेमाल न करें अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखें चाहते हैं तो कभी भी अपने बेडरूम में गोल आकर का बेड न रखें। शादीशुदा जोड़े को अपने कमरे में एक ही बिस्तर का उपयोग करना चाहिए और कमरे में हिंसक जानवर तथा देवताओं की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
बेडरुम को गंदा न रखें शादी शुदा कपल को अपने बेडरुम हमेशा साफ रखना चाहिए। अगर घर में कोई टूटी हुई चीज़ है तो उसे अपने रूम से तुरंत बाहर कर दें। ऐसी मान्यता है कि अस्त-व्यस्त बेडरुम से पति-पत्नी के बीच हमेशा खटपट होती रहती है। सोते समय पति-पत्नी अपने पैरों को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
डायबिटीज में असरदार अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, काले अंगूरों में एंटी-डायबिटिक तत्व होते हैं, ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद सहायक होते हैं. साथ ही इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ने से रोकता है।
हड्डियां बनाए मजबूत काले अंगूरों को डाइट में शामिल करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है. इसमें मौजूद रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल हड्डियों के लिए गुणकारी होता है, जो बोन डेंसिटी बढ़ाने सहायक होता है. साथ ही काले अंगूर में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला कैल्शियम भी होता है. ऐसे में आप इस मौसम में नियमित रूप से काले अंगूर खा सकते है
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
नींबू शराब का नशा उतारने में लेमन जूस काफी मददगार होता है. लेमन टी पीने से भी हैंगओवर उतर जाता है. यह अल्कोहल को जल्दी से सोख लेता है और तुरंत राहत दे देता है. एक गिलास ठंडे पानी में नींबू का रस मिलाने से नशा उतर जाता है.
अदरक में बेचैनी खत्म करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं. शराब का नशा उतारने में भी यह काफी काम आता है. अदरक अल्कोहल को अच्छे से डाइजेस्ट कर देता है, जिससे हैंगओवर उतर जाता है.
पुदीना गर्म पानी में पुदीना की 3 से 4 पत्तियां डालकर पीने से शराब का नशा छूमंतर हो जाता है. इसके इस्तेमाल से पेट का एयर डिसऑर्डर दूर हो जाता है और आंतों को काफी आराम पहुंचता है. हैंगओवर उतारने के लिए पुदीना सबसे सरल उपाय है.
शहद अल्कोहल के दुष्परिणाम को दूर करने में शहद कारगर होता है. इसमें मेटाबोलिज्म को तेज करने की क्षमता होती है, जिससे अल्कोहल आसानी से पच जाता है और हैंगओवर उतर जाता है
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
अगर किसी शादीशुदा व्यक्ति के जीवन में समस्या आ रही हैं तो फुलेरा दूज को दिन पति पत्नी को मिलकर राधा कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। दोनों के साथ मिलकर पूजा करने से आप पर राधा रानी की कृपा होगी और दोनों का रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा।
अगर किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो फुलेरा दूज के दिन राधा रानी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए। ऐसे करने से राधा रानी आपसे प्रसन्न होंगी और विवाह के योग जल्दी बनेंगे।
अगर कोई व्यक्ति प्रेम विवाह करना चाहता है तो फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद उनके चरणों में अपने जीवनसाथी का नाम लिखकर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह के योग जल्द बनेंगे।
इसके अलावा अगर शादीशुदा जातकों के जीवन में परेशानियां आ रही है तो फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण को पीले फूल अर्पित करने चाहिए। इसी के साथ उन दोनों को पीले वस्त्र भी अर्पित करें। इसके बाद माखन मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से लव लाइफ में आ रही समस्याओं में कमी आती है।
●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को हीकिया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतुब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों केअनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभफलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण औरभाद्रपद मास में इस तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपदमास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।
शास्त्र कहता है, द्वितीयातिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है, उसव्यक्ति का हृदय साफ नहीं होता है। इस तिथि के जातक का मन किसी की खुशी को देखकरआमतौर पर खुश नहीं होता, बल्कि उनके प्रति ग़लत विचाररखता है। इनके मन में कपट और छल का घर होता है, ये अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इनकी बातें बनावटी और सत्य से बहुत दूर होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना बहुतही कम होती है तथा यह किसी की भलाई तभी करते हैं जबकि उससे अपना भी लाभ हो। येपरायी स्त्री से अत्यधिक लगाव रखने वाले होते हैं जिसके वजह से कई बार इन्हेंअपमानित भी होना पड़ता है।



