मध्य प्रदेश

3 साल की मासूम बोरवेल में गिरी, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय प्रशासन के संसाधन सहित कर्मचारी, पुलिस एवं होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
छतरपुर । रविवार को एमपी के जिले की बिजावर तहसील के ललगुवां गांव में शाम करीब 5 बजे तीन साल की मासूम बोरवेल में गिर गई। बच्ची के 30 फीट गहरे बोर में फंसे होने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन छतरपुर की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
मौके पर स्थानीय प्रशासन के संसाधन, कर्मचारी, पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी बच्ची को बचाने के कार्य में जुट गए।
जानकारी के अनुसार बिजावर थाना क्षेत्र के ललगुवां गांव में रविवार को रवि विश्वकर्मा की तीन वर्षीय बालिका रीना विश्वकर्मा अचानक खुले बोर में जा गिरी जिसकी सूचना जैसे ही परिजनों लो लगी तो हड़कंप मच गया। एसडीएम और एसडीओपी की उपस्थिति में बच्ची को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर जेसीबी मशीन सहित स्थानीय प्रशासन के संसाधन, कर्मचारी, पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी बच्ची को बचाने के कार्य में जुट गए।

Related Articles

Back to top button