तालाब में मृत हालत में मिला पक्षी सारस, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अन्तिम संस्कार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में कभी न कभी किसी पशु या पक्षी की घटना अखबारों की सुर्खियों में दिखाई देती है । और फिर चर्चाओं में गुजर जाती है । इसी प्रकार से एक ताजा मामला सामने आया है।
ग्रामीण तालाब में मृत पाया गया सारस पक्षी – सिहोरा तहसील क्षेत्र के ग्राम दर्शनी तालाब में सोमवार को फारेस्ट विभाग को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक बड़ा सारस पक्षी तालाब में फसा हुआ है और उसकी मौत हो गई हैं।
घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग के बीट अधिकारी अरबाज खान एवं टीम के साथ घटना स्थल पहुचे । तालाब पर जा कर देखा तो सारस पक्षी तालाब के कीचड़ में फसा मिला और उसकी मौत हो गई थी ।
घटित हुई घटना- दर्शनी ग्राम के तालाब में फसा मिला सारस पक्षी की मौत अचानक से होना संदेहास्पद था । जिसको लेकर वन विभाग टीम ने पंचनामा बना कर सिहोरा में दोपहर 2 बजे ब्लाक चिकित्सक अधिकारी नीलम मनोचा से उसका पोस्टमार्टम कराया गया । अब सवाल ये है कि इस सुन्दर सारस पक्षी की मौत दम घुटने से या फिर किसी जहरीले पदार्थ से हुई हैं । अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है जब तक कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती हैं तब तक ये बताना मुश्किल है कि मौत किन कारणों से हुई है । फिलहाल इस सारस पक्षी का पोस्टमार्टम कराकर अन्तिम संस्कार कर दिया गया है ।




