मध्य प्रदेश

7 किमी पानी मांगने के लिए पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, महिलाएं कलेक्टर से बोली हमें कुछ नहीं सिर्फ पानी चाहिए

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । गर्मी के दस्तक देने के साथ ही गांव गांव पीने के पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है। जल संकट से परेशान ग्राम पंचायत बम्होरी पठारी के टपरा पठारी टोले की महिलाएं लगभग 7 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची । यहां कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने पानी की समस्या हल करने की मांग उठाई। कलेक्टर ने पीएचई विभाग की ईई श्वेता औचट को जल्द ही पानी की समस्या हल कराने की बात कही। साथ ही यह आश्वासन दिया जल जीवन मिशन योजना के तहत जल्दी आपके गांव में नल जल योजना स्टार्ट करवा दी जाएगी।
मालूम हो कि विकास यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के वाहनों के काफिले का घेराव कर टपरा पठारी टोला की महिलाओं ने मंत्री को आवेदन दिए थे ।जिसमें गांव की सड़क और नल जल योजना लाइट पहुंचाने का जिक्र किया गया है ।मंत्री ने तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल और नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी, विनोद सिंह बघेल को मौके पर भेजकर समस्त समस्या हल कराने के आदेश दिए थे। तहसीलदार ने महिलाओं को आश्वासन दिया था कि आपके गांव में जल जीवन मिशन की नल जल योजना जल्द शुभारंभ हो जाएगी इसके लिए बजट भी आ चुका है और जल्द ही काम कराया जाएगा करीब 1 पखवाड़े से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तपा ढोला में नल जल योजना की शुरुआत नहीं हुई है पानी की समस्या से परेशान महिलाएं 102 किलोमीटर दूर जल स्तर पर बर्तन रखकर पानी ढुलाई करने के लिए मजबूर है ।इस समस्या से परेशान महिलाओं ने का सब्र का बांध अब टूटने लगा है और कलेक्ट्रेट पहुंच कर उन्होंने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इधर पीएचई विभाग की अधिकारी श्वेता औचट ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत टपरा पठारी के इस टपरा पठारी टोला में नल जल योजना मंजूर की गई है। टेंडर हो चुके हैं ।ठेकेदार से जल्दी काम शुरू कराया जाएगा। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । टपरा टोला में पानी की समस्या हल करवा दी जाएगी।
इस अवसर पर भीम सिंह उर्फ भिम्मा, बसन्ती बाई, मुन्नी देवी, सुमनबाई, रज्जोबाई आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button