रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद, जुलूस के रूप में पहुंचकर दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेरखेड़ी जोरावर गांव में आवागमन अवरुद्ध होने से परेशान ग्रामीणों ने लामबंद होकर आज रैली के रूप तहसील कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन तहसीलदार एसआर देशमुख को देकर मांग है कि गांव में तालाब निर्माण होने के बाद एक तरफ मिट्टी का ढेर लगने से ओर तालाब का पानी ओवरफ्लो से रास्ते पर आने के कारण रास्ता बंद हो गया है । तो दूसरी ओर नदी होने से आवागमन दुश्वार हो गया है एवं दो पहिया वाहन निकलना भी मुश्किल है । वहीं गांव से मंदिर तक जाने वाला रास्ता भी सकरा होने से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है । जिस पर पुलिया निर्माण और रास्ते का चौड़ीकरण कराया जाना अति आवश्यक है ।
पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायत सहित जनपद पंचायत अधिकारियों से भी रास्ते के चौड़ीकरण एवं नदी पर एक पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग ग्रामीण करते आ रहे हैं , लेकिन वह लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
सभी ग्रामवासी रास्ता चौड़ा नहीं होने से परेशान है। इसलिए मांग करते हैं कि उपरोक्त रास्ते का चौड़ीकरण कराकर आवागमन सुगम कराएं जिससे ग्रामीणजन परेशानी से बच सके।



