नाबालिक लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मझौली थाने के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 निवासी एक नाबालिग लड़की द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की गई थी जिसकी सूचना थाना मझौली में लगी मौके पर पुलिस स्टाफ लड़की के घर पहुंचा जिससे कि लड़की की मां द्वारा बयान में बताया गया कि नाबालिग लड़की पिता मुन्ना झारिया उम्र 17 साल निवासी वार्ड नं 14 मझौली की बेहोशी एवं गंभीर हालत में अस्पताल आयी थी परिजनो द्वारा जहर खाना बताया है इलाज के दौरान मृत हो गयी है की सूचना पर मर्ग क्रमांक 13/23 धारा 174 जाफौं का कायम कर जांच में लिया गया जांच दौरान मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कर पी. एम. शासकीय अस्पताल मझौली से कराया गया। घटना स्थल मृतिका के नाना द्वारिका प्रसाद मेहरा का रहवासी घर का छत ग्राम देवनगर (रानीताल) का निरीक्षण कर NUVAN कीटनाशक की 100 ML की अंशतः भरी टिब्बी घटना स्थल से जप्त किया गया है। जांच के दौरान गवाह मृतिका की माँ संगीता झारिया, श्यामसुन्दर मेहरा अमीषा मेहरा, द्वारिका प्रसाद मेहरा के कथन लेख किये गये है। घटना स्थान समय पर उपस्थित मृतिका की माँ संगीता झारिया के कथन कराये गये है। जिन्होने कथन मे बताया कि दिनांक 26 फरवरी 23 के रात करीबन 7:30 बजे आरोपी शनि चौहान का फोन आया था जिसने मृतिका नाबालिक लड़की से बात करने और साथ मे नही रहने देने पर परिजनो की जान से खत्म करने की धमकी दी थी. आरोपी शनि चौहान के प्रताडना एवं डर से लड़की ने NUVAN कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली जांच के दौरान सी. डी. आर. से घटना दिनांक समय को आरोपी शनि चौहान द्वारा मोबाइल का उपयोग कर मृतिका के घर के मोबाइल नम्बर पर बात की गई है। प्रकरण की सम्पूर्ण जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि मृतिका लड़की ने आरोपी शनि चौहान की प्रताडना एवं डर से तंग आकर अन्य कोई विकल्प न समझ आने से आत्महत्या करना उचित समझा जो आरोपी शनि चौहान के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 305 ताहि 3(2) (v). 3(2) (va) एससी/एसटी एक्ट, घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को जेल भेज दिया गया।



