मध्य प्रदेश

रोज़गार सहायक सचिवों की मांगो को विधायक ने विधानसभा में उठाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने चल रहे विधानसभा सत्र में सदन का ध्यान लंबे समय से रोज़गार सहायक सचिवों की लंबित मांगों के प्रति ध्यान आकर्षित किया l बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने सदन को अवगत कराया कि शासन की योजना जो कि जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर में आती है और रोजगार सहायक सचिवों द्वारा पूरी तत्परता के साथ क्रियान्वित की जाती है l सहायक सचिवों द्वारा पूरी मेहनत के साथ काम करते है ताकि योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले इसके बावजूद रोजगार सहायक सचिवों का मानदेय काफी कम है जिससे इनके परिवारों का भरण पोषण बहुत मुश्किल से होता है l इसे बढ़ाया जाए इसके अलावा न तो इन्हें स्थानान्तरण नीति का कोई लाभ मिल रहा और न तो नोकरी सुरक्षित होने का आस्वासन किसी कार्य मे रोजगार सहायक सचिव दोषी पाए जाने पर सीधे सेवा समाप्ति का प्रावधान है जबकि इन्हें निर्दोष साबित होने का मौका तक नही दिया जाता।
अतः विधायक ने सदन का ध्यान रोजगार सहायकों के साथ हो रहे शोषण की तरफ आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है की इन्हें जल्द राहत दिया जाये, और विधायक ने यह भी कहा है कि यदि सरकार रोजगार सहायकों की नही सुनती तो आगामी चुनाव में कमलनाथ जी से बातचीत कर इनके मुद्दे कांग्रेस के एजेंडे में शामिल कराया जाएगा l

Related Articles

Back to top button