स्लीमनाबाद SBI के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, अडानी को लोन दिए जाने पर कांग्रेस का विरोध
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्लीमनाबाद द्वारा प्रदेश कांंग्रेस के मुखिया कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांंग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं ब्लाक कांंग्रेस कमेटी स्लीमनाबाद के अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक स्लीमनाबाद के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया ।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी ने कहा की यह सरकार गरीब और मजदूरों की सरकार नहीं है बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है आज जिस उघोग पति के शेयर दिन ब दिन गिर रहे है उस उधोगपति मित्र अडानी को सरकार फिर बडी संख्या में कर्ज देती जा रही है हर जगह निजीकरण होता जा रहा है आज कांंग्रेस गरीब मजदूर और वंचितों की लडाई लड रही है आप सभी को आने वाले चुनाव में कांंग्रेस का हाथ मजबूत करने की जरुरत है ।
इस प्रदर्शन में प्रशान्त जैन, अनुराग मिश्रा, कमलेश चक्रवर्ती, दीपक तिवारी, अभिषेक दुबे हरिसिंह ठाकुर, आकेश जैन, राकेश साहू, आदित्य दुबे, अजय, सरजू यादव, शेखर यादव, रामनारायण यादव, शुभम त्रिपाठी, सचिन बर्मन, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अनिरुद्ध झारिया, रधुवीर, सरमन, शंकरलाल, इमरान खान, देवेन्द्र, विजयकुमार, गेंदलाल गौंटिया, चैनसिंह, शिवकुमार, लाखन सिंह, किशनलाल, चेतराम, दयाराम, फागू, रामजी, मुन्नीलाल, गुनी प्रसाद, लल्लू लाल जैन भद्दा, लल्ला ठाकुर, बुद्दूलाल, राजू कोल, श्यामलाल, विनोद यादव एवं बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



