कलेक्टर, एसपी ने की आगामी त्योहारों को लेकर गणमान्य नागरिकों से चर्चा, नगर विकास, खेल स्टेडियम सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी हुई चर्चा
सिलवानी । मंगलवार को सिलवानी थाने में आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सामाजिक सद्भावना और सौहार्द कायम रखने को लेकर एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रायसेन कलेक्टर अरबिंद दुबे की अध्यक्षता में रायसेन एसपी विकास शाहवाल एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी की उपस्थिति में सिलवानी नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ, हिन्दू उत्सव समिति, मुस्लिम त्यौहार कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई |
बैठक में आगामी सभी पर्वों पर सिलवानी तथा जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक समारोह के दौरान व्यवस्थाओं के साथ नगरवासियों ने नगर के कई विकास कार्य खेल स्टेडियम, गौशाला, मंदिर के पास मांस की दुकानें, केंद्रीय विद्यालय, सीएम राइज स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण को अधिकारियों को अवगत कराया। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नगरवासियों ने कलेक्टर एसपी से विस्तार से चर्चा की गई | बैठक में गणमान्य नागरिकों को एसपी कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आपके द्वारा जो मुद्दे संज्ञान में लाए गए उन पर जल्द ही संज्ञान लिया जाएगा प्रशासन और पुलिस आपके साथ हैं
वही बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे ने सभी पर्वों पर आयोजनों के दौरान साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियो को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए । एसपी विकास शाहवाल ने भी सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि हर मोमेंट पर पुलिस नजर बनाए रखें माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है सभी लोग शांति और सद्भावना के साथ लोग त्यौहार मनाए पुलिस सभी के साथ है जो लोग त्योहारों के समय विघ्न डालेंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा |
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र सिंह, सीएमओ सुनील जैन, नारायण सिंह यादव, इलियाज खान, गजेन्द्र गुप्ता, सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
होली दहन के पूर्व नगर में पुलिस द्वारा सशस्त्र फ्लैग मार्च कर शान्ति पूर्ण त्यौहार मनाने का संदेश दिया।






