मध्य प्रदेश
ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे प्राइवेट नाइट पेट्रोलिंग कर्मचारी की मौत
रिपोर्टर: नसीम अली
रायसेन । महुआखेड़ा के पास नाइट पेट्रोलिंग के दौरान हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे प्राइवेट नाइट पेट्रोलिंग कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस। मौके पर पहुंची ।
मृतक का नाम राजमल बंशकार उम्र 22 साल। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। सलामतपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।



