क्राइम

पहले जाम पर जाम छलके, फिर घोंप दिया चाकू, दोस्तो ने ही वैन चालक युवक की हत्या

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में होली की रात को दोस्तों के साथ इनज्वाए पार्टी में एक युवक को पड़ा भारी गिलास के जाम छलकते हुए युवक को मारा धारदार हथियार।
पुलिस थाना माढोताल से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया कि 8 मार्च दिन बुधवार की देर रात माढ़ोताल थाना क्षेत्र में होली की शराब पार्टी में चल रही थी । पहले तो जाम से जाम छलकाये फिर न जाने क्या हुआ । और तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। और युवक की मौत के वह वहा से भाग निकले ।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात माढोताल थाना के कंठोंदा के पास राय कालोनी में युवक पार्टी कर रहे थे। जिसमें चांडाल भाटा निवासी नंदकिशोर भी शामिल होने आया था। इसी दौरान उसका रज्जन नामक युवक से विवाद हो गया, जिसके बाद रज्जन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू हमला कर दिया। चाकू नंदू के जांघ पर लगा। स्थानीय लोग इलाज के लिए नंदू को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चांडाल भाटा का रहने वाला था और वैन चलाता था।
सीएसपी तुषार सिंह का कहना है कि रज्जन और दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
युवक का पोस्टमार्टम करा कर पीड़ित परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया । और घटित घटना को लेकर जाँच पड़ताल शुरु कर दी गई हैं ।

Related Articles

Back to top button