मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चित्र कला का आयोजन, नारी शक्ति का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्राम पंचायत हृदय नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत हदय नगर में ग्राम सभा का आयोजन कर महिला दिवस मनाया गया । महिला दिवस पर ग्राम सरपंच प्रतीक्षा असाटी, सचिव नर्मदा प्रसाद दुबे, जन साहस संस्था से जिला समन्वयक लक्ष्मण बाघमल, ओमप्रकाश पाल, संजीव श्रीवास, ज्योति सेन, रीना काछी उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने कागजों पर चित्रकला कर अपनी कला को उतारा। इस दौरान सचिव द्वारा लाडली बहना एवं अन्य शासकीय योजनाएं महिलाओं के लिए संचालित होने वाली योजना के बारे में जानकारी अवगत कराई । वही सरपंच द्वारा कहा गया कि आप सभी लोग लाडली बहना के फार्म समय पर भरे व बहने अपने आपको कमजोर न समझे। आप अपने आधार कार्ड, बैंक खाता, समग्र आईडी को अपडेट अवश्य कराएं । ताकि कोई भी बहन इस योजना से न वंचित न रहें।

Related Articles

Back to top button