मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन : कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल जी शामिल हुए

गैरतगंज । शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर के तत्वधान मे कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल जी शामिल हुए।
मोदी सरकार की अदूरदर्शितापूर्ण नीति के कारण अडानी कंपनी के द्वारा वित्तीय अनियमितता के कारण देश के करोड़ों उपभोक्ताओं द्वारा एलआईसी, एसबीआई एवं अन्य बैंकों में जमा पूंजी आज संकट में है। केंद्र सरकार द्वारा इस वित्तीय घोटाले को लेकर कोई कार्यवाही की नहीं की गई है।
वहीं दूसरी ओर सरकारी कंपनियों एवं संपत्ति को मोदी सरकार ओने पौने दाम पर अपने मित्रों को बेच रही है।
टैक्स निरंतर बढ़ रहे हैं गैस डीजल पेट्रोल जरूरी उपयोगी वस्तुओं के दाम भी निरंतर बढ़ रहे हैं। आम आदमियों की विरोधी इस सरकार के विरोध में आज सेंट्रल बैंक के सामने महाराणा प्रताप नगर देवनगर (देहगाँव) पर सुबह 11 से शाम 3 तक धरना एवं प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button