क्राइम

बालक की बुआ ही निकली कातिल, 3 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
छतरपुर । छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में दिनांक 10 मार्च 23 को 3 वर्षीय अंश लोधी कुआं में मृत अवस्था में मिला था जिसकी पुलिस ने जांच शुरू की । जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, परिस्थिति जन्य साक्ष्य व चक्षुदर्शी साक्षियों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतक अंश लोधी की बुआ दुर्गा बाई लोधी पत्नि जगदीश लोधी निवासी ग्राम देवपुर ने मृतक की मां द्वारा बच्चो को खिलाने से रोकने की बुराई पर से 10 मार्च को मौका देखकर मृतक अंश लोधी को जान से मारने की नियत से घर से ले गई गांव के बाहर खेतो पर बने अलग अलग 3 कुआं पर ले गयी जहां खेत पर खेत मालिक होने से घटना को अंजाम नही दे पाई । गांव के बाहर निरपत लोधी के खेत पर बने सरकारी कुआं पर दोपहर में सुनसान जगह पाकर मृतक अंश लोधी को कुंआ में फेंक दिया जिससे अंश लोधी की मौत हो गई । पुलिस ने अपराध क्रं.55/23 धारा 364, 302 भादवि का पंजीबध्द कर आरोपिया को उसके मायके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एवं घटना का एसडीओपी शशांक जैन ने मीडिया के समक्ष खुलासा किया।

Related Articles

Back to top button