मध्य प्रदेश

24 घंटे बाद 7 साल के लोकेश को बोरवेल से निकाला गया बाहर, मौत, अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टरों की टीम

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
विदिशा। एमपी के विदिशा जिले लटेरी के खेरखेड़ी पठार गांव में मंगलवार को 60 फीट के बोरवेल में गिरे मासूम लोकेश अहिरवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मेडिकल की टीम लोकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। लोकेश को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
लटेरी तहसील के अंतर्गत आनंदपुर के नजदीक पहाड़ी पर 7 वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार 60 फीट खुले बोरवेल में गिर गया था। सूचना के बाद करीब साढ़े 11 बजे बचाव कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई।
सूचना पर कलेक्टर, एसडीएम, स्थानीय प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से अंजाम देने के लिए भोपाल से एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से अंजाम देकर बालक को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में संज्ञान लिया और लोकेश को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए थे। जिला कलेक्टर शंकर भार्गव भी लगातार मौके का मुआयना करते रहे।
करीब 24 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच से अधिक जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीनों से खुदाई की गई। लगभग 51 फीट गड्ढा खोदा गया। लोकेश के पास पहुंचने के लिए मैनुअल सुरंग बनाई गई। इसके बाद लोकेश अहिरवार को बाहर निकाला गया और मेडिकल की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।

Related Articles

Back to top button