MP में खुलेआम बिकते हैं MLA, डिस्काउंट भी मिलता है : केजरीवाल
प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा होना जरूरी, आप को मौका दीजिए, MP में भी बिजली मुफ्त देंगे
रिपोर्टर : नीलेश पटेल
भोपाल । आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में सरकारें बेची और खरीदी जाती है। यहां MLA की खरीदी-बिक्री पर डिस्काउंट भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पंजाब में हमारी सरकार ने बिजली, इलाज और स्कूल में शिक्षा मुफ्त कर दी है। मध्यप्रदेश में भी एक मौका दीजिए, यहां भी सब मुफ्त कर देंगे। उन्होंने कहा- काम न करूं, तो दोबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा देश का प्रधानमंत्री पड़ा-लिखा होना जरूरी है, नहीं तो कोई भी उन्हें बेवकूफ बना देगा। सभा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया। केजरीवाल ने स्टेट हैंगर पर मीडिया के एक सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होते, तो शिक्षा का महत्व पता होता
केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री जी ने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। उस दिन मुझे लगा कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा तो होना चाहिए। अगर पीएम पढ़े लिखे होते तो उन्हें शिक्षा का महत्व पता होता अगर पीएम देश भक्त होते, तो वो ये नहीं सोचते कि मनीष किस पार्टी का है।
कम पढ़े-लिखे पीएम ने नोटबंदी कर दी, लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। नोटबंदी पूरा देश चौपट हो गया। लाइनों में लोग मर गए। फिर भी न आतंकवाद खत्म हुआ और न भ्रष्टाचार पीएम ने कहा- थाली बजवाओ, तरंगों से कोरोना भाग जाएगा। इसीलिए मैं कह रहा हूं- देश का पीएम पढ़ा-लिखा होना जरूरी है।
MP का हर आदमी मामा को हटाना चाहता है
दिल्ली के सीएम ने कहा कुछ दिन पहले मप्र के कुछ लोग मुझसे मिलने आए। मैंने पूछा- मप्र की सबसे बड़ी समस्या क्या हैड़ महगाई, बेरोजगारी या भ्रष्टाचारड़ एक ने कहा- हमारे यहां सरकारें खरीदी और बेची जाती हैं। आज प्रदेश का हर नागरिक बेबस है। चुनाव खत्म होने के बाद एक पार्टी अपनी रेहड़ी लेकर निकलती है- एमएलए ले लो.. 10 पर एक डिस्काउंट मिलेगा। इन लोगों ने लोकतंत्र और संविधान को बाजार बना दिया। एमपी का हर नागरिक मामा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) को हटाना चाहता है। पिछली बार हटा दिया था, लेकिन इसकी वोट दो या उसको सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। अब आम आदमी पार्टी मप्र के अंदर आ गई है।
पूरा प्रदेश बदलाव चाहता है। अब आपको ईमानदार पार्टी का विकल्प मिल गया है। जैसे- दिनी को बदला, वैसे ही मध्यप्रदेश को बदलेंगे। ट्रेलर मिल गया। सिंगरौली में रानी अग्रवाल मेयर बन गई।



