मुकेश त्रिपाठी बने रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l रोजगार सहायक सचिव संघ की बैठक में सहायक सचिव मुकेश त्रिपाठी की कार्यप्रणाली एवं कार्य करने की दक्षता को देखते हुए मुकेश त्रिपाठी को रोजगार सहायक संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार सहायकों को अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। आपके कार्य ही आपकी पहचान होते हैं। व्यक्ति की कर्तव्यनिष्ठा, लग्न, कार्यप्रणाली, बोल- चाल का लहजा, कार्य के प्रति ईमानदारी हों तो जीवन में आप किसी भी शिखर पर पहुँच सकते हैं। मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी रोजगार सहायक के ऊपर अगर रोजगार सहायक निर्दोष है तो अन्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं होने दूंगा। अगर किसी भी रोजगार सहायक को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो रोजगार सहायक के द्वारा मुझे सूचना तलब की जाए में अपने संगठन के लिए पूर्णता समर्पित रहूंगा ।, ढीमरखेड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष अमरीश राय, बहोरीबंद ब्लाॅक अध्यक्ष अजय पाल, रीठी ब्लाॅक अध्यक्ष सद्दाम खान, अतुल चौरसिया, प्रकाश सेन, सुरेन्द्र पटेल, संतोष पटैल, यूशब खान, अमर बहादुर, संजय तिवारी, सत्यनारायण दुबे, दीपू गौतम, मुरारी पटेल, बीरू पांडे, अजय कोरी, मनीष गौतम, मयंक चौरसिया, अजय त्रिपाठी, रजा खान, रविंद्र तिवारी, सूरत पटैल, अतुल त्रिपाठी, आशीष परौहा, इकबाल, नरेश, सपन चतुर्वेदी, अभिषेक त्रिपाठी, प्रवीण तिवारी, संजीव बाजपेयी, अमर बहादुर आदि रोजगार सहायक सचिव की उपस्थिति रही।



