पांचवा अंतरराष्ट्रीय रामायण अधिवेशन संपन्न
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
नरसिंहपुर । तीन दिवसीय पांचवा अंतर्राष्ट्रीय रामायण अधिवेशन भोपाल में श्री रामचरित मानस भवन ह्यूस्टन (अमेरिका), तुलसी मानस प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश तथा रामायण केंद्र भोपाल की संयुक्त तत्वाधान में मानस भवन भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें देश विदेश से आए प्रबुद्ध जनों ने रामचरित मानस पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए । इसी श्रृंखला में नरसिंहपुर जिले के स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ गनेश कुमार सोनी एवं एसएस पटेल ने अपना शोध जिसका शीर्षक “हनुमान -श्रीराम दूत” का वाचन किया। अमेरिका से प्रकाशित ई पुस्तक में इसे शामिल किया गया है।
इस अवसर पर इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ सोनी रामायण केंद्र भोपाल मध्यप्रदेश के कोर कमेटी के सदस्य हैं। नरसिंहपुर जिले के लिए गौरव के बात है सभी ने बधाई प्रेषित की।



