मकान मे लगीं आग, घर गृहस्थी दुकान जलकर हुआ खाक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के अतंर्गत नोहटा थाना राज्स्व मंडल के बनवार अंतर्गत ग्राम धसरा निवासी संतोष नामदेव पिता मूलचंद नामदेव मकान में अचानक घर में आग लगने घर घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग किस कारण से लगीं इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। आगजनी की घटना से घर में रखा खाने पीने का अनाज सिलाई मशीन दुकान दैनिक उपयोग अन्य सामग्री जलकर खाक जिसकी रिपोर्ट नोहटा थाना दर्ज की गई है। आगजनी की घटना लाखों रूपए से अधिक आर्थिक क्षति हुई है। नुकसान की रिपोर्ट नोहटा थाने दर्ज करवाई गई है।
संतोष नामदेव ने बताया रविवार की रात्रि करीब 3 बजे घर में उड़ती आग की लपटों जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। आगजनी की इस घटना से गृहस्थी के समान के साथ साथ दुकान जलकर खाक हो गई है। आगजनी से हुई आर्थिक क्षतिपूर्ति सहायता राशि देने कि शासन से मांग की है।



