मध्य प्रदेश

बैंक के बाहर लाइन में लगी बहनों से मिले नगर परिषद के अध्यक्ष

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना में बैंक पहुंचकर बहनों को केवाईसी करवाना जरूरी है बैंकों के बाहर लाडली बहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है ऐसा ही हाल एसबीआई शाखा देवरी के बाहर बहनों की केवाईसी कराने हेतु लाइन लगी है।
नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उनके साथ में पार्षद अशोक मामा एवं लखन कहार बहनों की व्यवस्था हेतु पहुंचे । लंबे समय से लाइन में खड़ी बहनों को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष ने बैंक शाखा के मैनेजर एवं कर्मचारियों से बात की उसके मद्देनजर बहनों की कितनी तेज धूप में खड़ी बहनों को लाइन में से अलग कर उन्हें टेंट के नीचे बिठाया गया एवं उनके फॉर्मों को एकत्रित कर नाम के आधार पर एक एक कर बहनों को बुलाया जाएगा ऐसी व्यवस्था को बनाया। नगर परिषद के पार्षद लखन कहार एवं अशोक मामा ने व्यवस्था को बनाने के लिए पसीना बहाया अपने हाथों में फार्मो को एकत्रित कर बैंक शाखा के कर्मचारियों का सहयोग किया नगर परिषद देवरी ने बहनों के लिए एक लंबा टेंट लगाया है जिसमें छाया बनी रहे पानी की टंकी भी रखी गई है जिससे माता बहने बच्चे पानी पी सके नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने यहां पर लंबा समय बिताया बहनों से बात की कर्मचारियों की पीड़ा और मजबूरी को भी समझा इन सब परिस्थितियों के बीच में एक सुंदर व्यवस्था नाम आधार पर बुलाने की प्रारंभ की गई जिससे महिलाएं शांति से एक जगह बैठी है।

Related Articles

Back to top button