शुभम चौहान को मुख्यमंत्री ने विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित यूथ महापंचायत में प्रथम स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयनित रायसेन जिले के तामोट निवासी शुभम चौहान को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि औबेदुल्लागंज ब्लाक के तमोट गांव के रहने वाले युवा शुभम चौहान को प्रथम स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है था जिसे 23 मार्च गुरुवार को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया। यह युवा लंबे समय से रायसेन जिले में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। रक्तदान, स्वास्थ्य सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को फायदा पहुंचाया है। इस युवा को पहले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार भी मिल चुका है। प्रथम स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार देने के लिए आन लाइन तरीके से आवेदन मंगाए थे। जिला स्तर पर कलेक्टर अरविंद दुबे एवं एसपी विकाश कुमार शाहवाल के साथ गठित चयन समिति ने शुभम चौहान का नाम राज्य सरकार को अनुशंसा के साथ भेजा था। रायसेन के शुभम के साथ ही अन्य चयनित युवाओं में श्रुति तिवारी- शहडोल, सोयल पुरी गोस्वामी -छतरपुर, अंकित लखेरा-जबलपुर, साक्षी भारद्वाज, शाईना कुरेशी एवं मुस्कान अहिरवार-भोपाल को भी सम्मानित किया गया।



