मध्य प्रदेश

6 नवीन सेवा भारती संस्कार केंद्रों का शुभारंभ

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर में 23 मार्च को 6 सेवा भारती संस्कार केंद्र का शुभारंभ हुआ । अब बरेली नगर में 11 केन्द्रो पर संस्कार सेवा भारती संचालित होगी इन नवीन शुभारंभ होने वाले केंद्रों में दाल मिल मोहल्ला, काछी मोहल्ला , वार्ड क्रमांक 14, पशु चिकित्सालय के पीछे, कामतोन किरार भवन के पास और ढोगापुरा बड़े मंदिर के पास कामतोन में शुभारंभ हुआ ।
इस दौरान पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, राजो मालवीय विधानसभा प्रभारी, राजेश भार्गव विभाग समन्वयक, हरनामसिंह राजपूत, नेपालसिंह राजपूत उपाध्यक्ष नगर पंचायत, हीरेन्द्र मालवीय अध्यक्ष व्यापार महासंघ एवं अमित राय पूर्व पार्षद, चंद्रभान कुशवाहा, दिनेश राजोरिया, रणधीर चौधरी पार्षद, राजकुमार ठाकुर, वीरेन्द धाकड़, किशोर सिंह ठाकुर, पुरषोत्तम चौधरी राजेन्द्र राजपूत, अवधनारायण सक्सेना आदि समस्त अतिथि के द्वारा शुभारंभ किया गया।

Related Articles

Back to top button