मध्य प्रदेश

कलेक्टर के आदेश के बाद भी धड़ल्ले से हो रहा है भूसा का अवैध परिवहन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आचार्य विद्यासागर गौशाला कमेटी द्वारा 12 मार्च को कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें उल्लेख किया गया था कि दमोह से बाहर बिकने जाने वाली भूसा पर प्रतिबंध लगाया जाए। कलेक्टर महोदय द्वारा 17 तारीख को एक पत्र के माध्यम से एक गौशाला कमेटी तेंदूखेड़ा को अवगत करा दिया था कि प्रतिबंध लगा दिया गया है उसके बाद भी तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र जबेरा थाना नोहटा थाना से कलेक्टर महोदय के आदेश के बाद भी लगातार भूसा जबलपुर जा रहा है । जिसका लगातार विरोध निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख सचिव मोदी द्वारा एसडीएम तेंदूखेड़ा, एसडीओपी तेंदूखेड़ा, जबेरा थाना प्रभारी को फोन माध्यम से जानकारी दी जा रही थी कि आज किस जगह यहां से भूसा निकल रहा है फिर भी पूर्व कोई कार्यवाही नहीं की गई । सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भूसा पकड़ने के लिए गौ भक्तों को जानकारी दी जा रही थी इसी क्रम में गुरुवार की मध्यरात्रि तेंदूखेड़ा गौशाला कमेटी के सदस्यों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। भूसा तेंदूखेड़ा से निकाला जा रहा था गोशाला समिति सदस्यों ने वाहन रोकें तो पुलिस और सदस्यो के बीच हुई तू तू में वाहन में भरा भूसा गौशाला में खाली कराया गया । समिति सदस्यों ने तेन्दूखेड़ा एवं जबेरा क्षेत्र की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे । सहयोग की जगह लेनदेन करके भूसे से भरे वाहनों को तेन्दूखेड़ा जबेरा पुलिस पुलिस निकाल रही ।
गौशाला अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि अगर अब पुलिस द्वारा भूसा वाहनों को नहीं रोका जाता तो जिले की शासकीय गौशाला समितियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे वही निस्वार्थ समाज संगठन प्रमुख सचिन मोदी ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार 1 सप्ताह से जिम्मेदार अधिकारियों को फोन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है कि भूसा जबेरा की ओर जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई । गौशाला कमेटियों के साथ निस्वार्थ सामाजिक संगठन भी कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button