कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई झड़प
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बरेली में तहसील के सामने धरना प्रदर्शन जारी था इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जा रहा था जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने रोका लेकिन कांग्रेसियों द्वारा पेट्रोल और केरोसिन डालकर आग लगाने का भर जोर प्रयास किया। लेकिन समय रहते थाना प्रभारी आशीष सप्रे और पुलिस के जवान पहुंच गए और काफी देर तक जद्दोजहद करते रहें। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। और पुलिस ने पुतले को छुड़ाकर फायर बिग्रेड से पानी डाल दिया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन नहीं करने दिया।
थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि शनिवार 25 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया था और उन्होंने ज्ञापन दिया जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का पुतला पेट्रोल और केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन हमने उसे जलने नहीं दिया और पुतले को छीन कर बरेली थाने में सुरक्षित पहुंचा दिया।




