मध्य प्रदेशराजनीति

रीना लमानिया बनी आप महिला विंग जिला अध्यक्ष

नरसिंहपुर । गत दिवस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया जिसमें मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की नई कार्यकारिणी की टीम गठित कर विभिन्न नामों की घोषणा की गई है ।
आप नेता अरविंद केजरीवाल के आदेशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक की सहमति से मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जोन की अनुशंसा पर सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। वही मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे पंकज सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष के पद पर देवीसिंह पटेल को नियुक्त गया है एवं नरसिंहपुर जिले की महिला विंग अध्यक्ष के पद पर रीना लमानिया को नियुक्त किया गया है तथा जिला उपाध्यक्ष शब्बीर मंसूरी व शशि भूषण शर्मा को जिला सचिव बनाया गया है । नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में पूर्व पदाधिकारी एवं आप कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ आप नेता नरेश भार्गव, शैलेंद्र सिंह जाट, राजेंद्र रघुवंशी, गोविंद पटेल संतोष पटेल, राकेश झारिया, बबलू कहार, महेंद्र सिंह मल्लाह आदि पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button