मध्य प्रदेश

सीएम राइज स्कूल में बच्चों का अंग्रेजी के प्रति बढ़ता रूझान

रिपोर्टर : बृजेश कुशवाहा
साईंखेड़ा । सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा में इन दिनों चल रही लर्निंग क्लास में अंग्रेजी भाषा के प्रति बच्चों का रूझान बढ़ता ही जा रहा है। स्कूल में नये शिक्षा सत्र की शुरुआत से अंग्रेजी भाषा के तीन‌ नये शिक्षकों विद्या विश्वकर्मा, सोनू बुधोलिया और आकाश उपाध्याय की नियुक्ति की गई है। इन शिक्षकों के साथ स्कूल के प्राचार्य सीके विश्वकर्मा की पहल पर अंग्रेजी भाषा के बेसिक नालेज पर आधारित एक माड्यूल तैयार किया गया है, जिसका अध्यापन स्कूल में मनोरंजक तरीके से किया जा रहा है । बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं स्कूल आकर लर्निंग क्लास में अंग्रेजी सीख रहे हैं। सीएम राइज स्कूल में 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्टुडेंट्स इंगेजमेंट प्लान के अंतर्गत लर्निंग क्लास का संचालन किया जा रहा है। सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य सी के विश्वकर्मा ने बताया कि लंबे समय से स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी थी. सीएम राइज स्कूल बनते ही अब स्कूल में अंग्रेजी विषय के पांच शिक्षक हो गये हैं. आम तौर पर देखा गया है कि बच्चों को सबसे कठिन विषय अंग्रेजी ही लगता है और उन्हें इस विषय का बेसिक नॉलेज नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर उच्च माध्यमिक शिक्षक मोनिका राय, नेहा रावत और माध्यमिक शिक्षक विद्या विश्वकर्मा, सोनू बुधोलिया और आकाश उपाध्याय ने एक माड्यूल तैयार किया है, जिसके माध्यम से अंग्रेजी भाषा को रूचि कर बना कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर छात्र छात्राओं को स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय की लर्निंग क्लास का संचालन किया किया जा रहा है. क्लास में विद्या विश्वकर्मा द्वारा रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी भाषा सिखाई जा रही है।
अंग्रेजी वर्णमाला, स्वर व्यंजन, क्रिया के तीन रुप, टेंस आदि चीजों को इंट्रा एक्टिव पैनल के माध्यम से बच्चों को बताया जा रहा है. लर्निंग क्लास को आकर्षक लुक देने में शिक्षक मनीष तिवारी, अखिलेश मेहरा, भानु प्रताप राजपूत, चंद्रशेखर बसेड़िया, रूपसिंह कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, मीना अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कमरों में पर्याप्त पंखे और कूलर की व्यवस्था भी की है।

Related Articles

Back to top button