साईखेडा में कम बोल्टेज से नहीं घूम रहे कूलर पंखा की चकरी
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । नगर परिषद साईखेडा को शहर, तहसील का दर्जा मिल गया है लेकिन नगर को शहर जैसी सुबिधायें नही मिल रही ।14-15 हजार की आबादी वाले शहर में आये दिन बिजली आंख मिचौली और कम बोल्टेज से भीषण गर्मी मै बूढे बच्चे और महिलाएँ परेशान है । कम बोल्टेज से घरो के कूलर पंखे.तक नहीं घूम रहे है । इलेक्ट्रॉनिक, आटा चक्की और आम रस गन्ना रस के दुकानदार भी हलाकान है । बिजलली विभाग मेटेन्स के नाम पर आये दिन बिजली कटौती की जाती है, नगर मै फीडर सेपरेशन की समस्या है शहर की बिजली खेतो के खंभो से जुडी है जिसका असर घरो पर पडता है । बिजली विभाग अधिकारी का मुख्यालय पर न रूकने से कम बोलटेज का अहसास नहीं है अपडाउन करने पर कर्मचारी भी लापरवाह रहते है । क्षेत्र और नगरवासियों द्वारा साईखेडा में 132 केवी सब स्टेशन की मांग बर्षो से की जा रही है जनापेक्षा अधिकारी साईखेडा में बिजली के कम वोल्टेज से छुटकारा दिलाने का प्रयास करे जिससे आमजन भीष्ण गर्मी मै राहत मिल सके।



