क्राइम

युवक खुद को बता रहा था फूड इंस्पेक्टर, दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

किराना व्यापारियों को ठगने की कोशिश
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली नगर में बुधवार को किराना दुकानदारों को खुद की फूड इंस्पेक्टर बताकर ठगने की कोशिश कर रहे युवक को शक होने पर दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किराना का स्टाक चेक करने के नाम पर दुकानदारों से बदसलूकी और दादागिरी करते दो युवकों से पहले व्यापारियों की बहस हुई। इस दौरान व्यापारियों को युवकों की हरकत देखते हुए शक हो गया। दोनों युवक शराब के नशे में थे। इससे पहले दोनों युवकों ने विधायक गली स्थित पंकज स्टोर पर अधिकारी बनकर अड़ीबाजी कर गुटखा का पूरा पैकेट ले लिया।
बाजार में स्थित पारस सेल्स प्रबल स्टोर, चौरसिया किराना सहित अन्य दुकानों पर खाद्य अधिकारी बनकर शंकर तेल आदि का स्टॉक की जानकारी ली। गोदाम चेक करने की बात कही। इस दौरान पारस सेल्स के संचालक संजय जैन से गोदाम चेक करने की बात कहीं। जिस पर उन्होंने बताया कि गोदाम और दुकान यही है। देखते ही देखते बाजार के सभी व्यापारी एकत्रित हो गए और युवक को घेरकर दुकान में ही बिठा लिया। फर्जी इंस्पेक्टर बने युवक 23 वर्षीय ललित अहिरवार पिता जय सिंह अहिरवार निवासी समनापुर का साथी विक्रम चौधरी निवासी समनापुर मामला बिगड़ते देख भाग निकला।
घटना की जानकारी व्यापारियों ने पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ललित चौधरी को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में ललित चौधरी ने बताया कि उसने भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज से एमबीए किया है एवं उसका साथी विक्रम चौधरी यूपी समनापुर में पंचर की दुकान चलाता है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। नगर के बाजार में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

फर्जी खाद्य निरीक्षक

Related Articles

Back to top button