क्राइम

लोकायुक्त ने एपीओ को 20000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । गुरुवार को सागर लोकायुक्त पुलिस ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए रंग हाथो गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार आवेदक आनन्द सिह ग्राम सिकारपुर तहसील पटेरा जिला दमोह की शिकायत पर आरोपी सुदर्शन पटेल पिता बैजनाथ पटेल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत पटेरा, जिला दमोह को कार्यालय में 20,000/- अंकन बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आवेदक आनन्द सिह के काम की पोर्टल पर फोटो को सत्यापित करने के एवज में 20,000/- (बीस हजार ) रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी को पकड़ा गया।
टीम में उपुअ राजेश खेड़े , उपुअ प्रफुल्ल श्रीवास्तव, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक अभिषेक वर्मा एवं विपुस्था स्टाफ आदि थे।

Related Articles

Back to top button