धार्मिकमध्य प्रदेश

55 किलो मीटर की पैदल यात्रा कर मां नर्मदा की करेंगे आराधना

ग्राम सिंगपुरी से युवाओं का जत्था हुआ रवाना
पूर्व विधायक सहित सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

सिलवानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार तीसरे वर्ष मकर सक्रांति पर्व पर मां नर्मदा की पैदल यात्रा के लिए समाजसेवी महेंद्र यादव के नेतृत्तव में सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को ग्राम सिंगपुरी के हनुमान मंदिर पर पूजन कर युवाओं को विदा किया गया। यह यात्रा पुण्य सलिला मां नर्मदा तट बोरास तक जाएगी।
विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर निरंतर 3 वर्षों से सिंगपुरी से समाजसेवी महेन्द्र यादव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करता आ रहा है। यात्रा का समापन मकर संक्राति पर बोरास घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना, प्रार्थना कर भण्डारा किया जाता है।
श्रद्धालुओं का मानना है कि कलयुग में मां नर्मदा की पूजन, से ही भव सागर से पार किया जा सकता है और उनकी कृपा से ही हम लोगों के सपरिवार में कुशलता है। और हम अपने परिवार, नगर एवं विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर निरंतर पदयात्रा कर रहे है। पदयात्रा का सिलवानी आगमन पर पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, मिलन जैन, नीलमणी शुक्ला, तुलसी यादव, जगदीश साहू, नितिन राय सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर, श्रीफल, तिलक कर स्वागत किया। पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button